Site icon APANABIHAR

LPG सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा या फिर विधानसभा चुनावों को देखते हुए नहीं बदलेंगे दाम?

apanabihar.com3 15

नए साल 2022 में 1 जनवरी को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी के रेट जारी करेंगी। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या 1 जनवरी से घरेलू एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा? या फिर दाम कोई बदलाव नहीं होगा। जानकारी के लिए बता दे की साल 2022 के शुरुआती महीनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए ऐसा लगता है कि पहले की तरह इस बार भी चुनाव के बाद ही एलपीजी गैस के दाम में बढ़ोतरी होगी। यानी मार्च तक एलपीजी तक की कीमतों में राहत जारी रह सकती है।

Also read: बिहार में बिछेगा सड़कों का जाल, बनेंगे 1530 KM लंबे 7 नए हाइवे

आपको बता दे की आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 6 अक्टूबर को 15 रुपये बढ़ाई गई थी, जबकि कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 1 दिसंबर को 100 रुपये की वृद्धि की गई। पेट्रोलियम कंपनियों ने नवंबर में भी कामर्शियल सिलेंडर  266 रुपये महंगा कर दिया था। अगर नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो 6 अक्टूबर के बाद इसमें कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की गई है।

Also read: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी, मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए दो अमृत भारत ट्रेन

बताते चले की इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के दाम को 819 रुपये कर दिया गया। जुलाई में 834.50 का हुआ तो 18 अगस्त को कीमतों में 25 रुपये का इजाफा कर 859.50 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद एक सितंबर को 25 रुपये और बढ़ गया और अक्टूबर में भी 15 रुपये महंगा हो गया।

Also read: पटना से आरा, बक्सर के रास्ते सूरत के लिए ट्रेन, जाने टाइमिंग व किराया

साल 2021 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भाव

Also read: बिहार के इन शहरों से दिल्ली, पुणे, मुंबई, और वडोदरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने टाइमिंग

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
1 दिसंबर 2021899.5926899.5915.5
1 नवंबर 2021899.5926899.5915.5
अक्टूबर 6, 2021899.5926899.5915.5
अक्टूबर 1, 2021884.5911884.5900.5
सितंबर 1, 2021884.5911884.5900.5
अगस्त, 18, 2021859.5886859.5875
अगस्त, 1, 2021834.5861834.5850
जुलाई 1, 2021834.5861834.5850
जून 1, 2021809835.5809825
मई 1, 2021809835.5809825
अप्रैल 1, 2021809835.5809825
मार्च 1 , 2021819845.5819835
फरवरी 25 , 2021794820.5794810
फरवरी 15 , 2021769795.5769785
फरवरी 4 , 2021719745.5719735
जनवरी 1 , 2021694720.5694710

स्रोत: आईओसी

बता दे की साल 2021 में घरेलू सिलेंडर की कीमत 206 रुपये बढ़ गई। एक जनवरी 2021 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 694 रुपये का मिल रहा था और आज की तारिख में यह 900 रुपये का हो गया है। वहीं, 4 फरवरी 2021 को दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1533 रुपये था अब करीब 600 रुपये महंगा होकर 2100 रुपये पर पहुंच गया है।

Exit mobile version