Site icon APANABIHAR

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली का किया बचाव, सौरव गांगुली पर साधा निशाना

apanabihar.com11

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शाश्त्री का मानना है की विराट कोहली से टीम इंडिया की वनडे कप्तानी वापस लेने वाले मुद्दे को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने अपनी बात स्पष्ट तरीके से सामने रख दी है। अब यहां से चीजों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के दौरै पर जाने से पहले वर्चुअल कॉन्फ्रेंस करके सौरव गांगुली के उस बयान का खंडन किया था जिसमें गांगुली ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कोहली से टीम इंडिया की टी-20 कप्तानी ना छोड़ने का अनुरोध किया था।

आपको बता दे की विराट कोहली ने गांगुली के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनसे कप्तानी छोड़ने को लेकर किसी ने कोई अनुरोध नहीं किया था। बल्कि उनके टी-20 कप्तानी छोड़ने के ऐलान को अधिकारियों ने बहुत बेहतर तरीके से लिया था और इसे एक प्रगतिशील कदम करार दिया था। रवि शास्त्री ने इंडियन एक्सप्रेस के ई-अड्डा में कहा,’ विराट ने कहानी का अपना पक्ष बताया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष (सौरव गांगुली) को अपनी कहानी का पक्ष रखने की जरूरत है। अच्छी बातचीत से स्थिति को और बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।’ हालांकि शास्त्री ने रोहित शर्मा को नया वनडे कप्तान बनाने का सपोर्ट किया।

विराट कोहली ने गांगुली के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनसे कप्तानी छोड़ने को लेकर किसी ने कोई अनुरोध नहीं किया था। बल्कि उनके टी-20 कप्तानी छोड़ने के ऐलान को अधिकारियों ने बहुत बेहतर तरीके से लिया था और इसे एक प्रगतिशील कदम करार दिया था। रवि शास्त्री ने इंडियन एक्सप्रेस के ई-अड्डा में कहा,’ विराट ने कहानी का अपना पक्ष बताया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष (सौरव गांगुली) को अपनी कहानी का पक्ष रखने की जरूरत है।

Exit mobile version