apanabihar.com78 1

विदेशी बाजारों में सामान्य कारोबार के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में शुक्रवार को तेल तिलहन कीमतों में मामूली घट बढ़ देखी गई। सरसों, मूंगफली तेल तिलहन और सोयाबीन तेल सहित अधिकांश तेल तिलहनों की कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं। खबरों के अनुसार मलेशिया एक्सचेंज में 1.65 प्रतिशत की गिरावट थी, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात की गिरावट के बाद फिलहाल लगभग 2.75 प्रतिशत नीचे चल रहा है।

Also read: जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का भाव, जाने आपके शहर में क्या है कीमत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोयाबीन के किसान नीचे भाव में अपनी फसल बेचने से बच रहे हैं जिससे सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव में सुधार आया। उन्होंने कहा कि पामोलीन के मुकाबले सोयाबीन जैसे हल्के तेलों के सस्ता होने से पामोलीन की मांग प्रभावित हुई है। इस वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें नरमी के साथ बंद हुई। उन्होंने कहा कि हल्के तेलों के मुकाबले पामोलीन का आयात करना महंगा सौदा बैठता है।

Also read: बदल गया पेट्रोल-डीजल का भाव, जाने आपके शहर में क्या है रेट

बताया जा रहा है की मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट की वजह से सीपीओ और पामोलीन के भाव भी हानि दर्शाते बंद हुए। मांग प्रभावित होने से सरसों तेल- तिलहन कीमतों में भी गिरावट देखी गई।

Also read: कोलकाता से जयनगर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने कहां कहां रुकेगी ट्रेन

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

Also read: ट्रेन में मिलेगी कंफर्म सिट, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे-  (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
  •      
  • सरसों तिलहन – 8,800 – 8,825  (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली – 5,700 –  5,785 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,500 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,840 – 1,965 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,640 -2,665 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,720 – 2,830 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,620
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 11,000 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,900 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली-  12,600 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500  (बिना जीएसटी के)।
  •      सोयाबीन दाना 6,500 – 6,600, सोयाबीन लूज 6,350 – 6,400 रुपये।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.