Site icon APANABIHAR

प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर किया डांस, अनसीन वीडियो वायरल

apanabihar.com 8 4

प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब वीडियोज धीरे-धीरे वायरल हो रहे हैं। अब एक क्लिप सामने आई है जिसमें वह शाहरुख खान के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फिल्म के गाने पर डांस (Priyanka Chopra Dance Video) करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ और भी लोग डांस कर रहे हैं।

आपको बता दे की बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी अब तक सुर्खियों में है। ‘देसी गर्ल’ और उनके पति निक जोनस ने लॉस ऐंजेलेस के अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इसमें निक के भाई जो, लिली सिंह और कल पेन जैसे कई लोग शामिल हुए थे। पार्टी के फोटोज खुद प्रियंका भी शेयर कर चुकी हैं। बता दे की प्रियंका चोपड़ा का अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ पर डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने हाथ में ड्रिंक लेकर मस्ती में झूम रही हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर पर दीवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा कनेडियन कमीडियन लिली सिंह सहित तमाम सेलिब्रिटीज मौजूद थे।

Exit mobile version