Site icon APANABIHAR

6 महीने से शख्स के पेट में पड़ा हुआ था मोबाइल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर मुश्किल से बचाई जान

apanabihar 8 6 22

कई बार डॉक्टर मरीजों के पेट से कुछ ऐसा निकालते हैं, जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक शख्स के पेट में छह महीने से मोबाइल पड़ा हुआ था। शख्स ने बताया कि करीब छह महीने से उसे पेट में दर्ज हो रहा था, लेकिन वो अनदेखा करता रहा. जब दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया तो वो डॉक्टर के पास गया. अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि आखिर शख्स ने पूरा का पूरा मोबाइल निगला कैसे?

दरअसल, यह घटना मिस्र के एक अस्पताल से सामने आई है। ‘गल्फ न्यूज’ ने अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स मूल रूप से ब्रिटेन का रहने वाला है। 33 साल के इस शख्स ने करीब छह महीने पहले गलती से एक मोबाइल निगल लिया था। इसकी उसे खुद भी जानकारी नहीं थी। लगातार पेट दर्द की शिकायत और हालत बिगड़ने पर वह डॉक्टर के पास गया।

खाने-पीने में हो रही थी दिक्कत

मोबाइल निगलने के कुछ समय बाद से ही उसे पेट में दर्द होने लगा. उसने सोचा कि यदि वो किसी को मोबाइल निगलने की बात बताएगा तो लोग मजाक उड़ाएंगे. इसलिए वो पेट दर्द को नजर अंदाज करता रहा. जब दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया तो उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. शख्स ने बताया कि उसे खाने-पीने में भी परेशानी होने लगी थी.

फिलहाल ऑपरेशन के बाद शख्स की हालत स्थिर बताई जा रही है। जिस अस्पताल में शख्स का ऑपरेशन हुआ उसका नाम असवान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल है। इसके निदेशक मोहम्मद अल-दहशौरी ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा है, जिसमें एक मरीज के पेट से एक पूरा मोबाइल बाहर निकाला है।

Exit mobile version