क्रिकेट और कप्तानी की नाम जहाँ आती है वहां महेंद्र सिंह धोनी की नाम न आये ऐसा हो ही नहीं सकता है | महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कुछ मौकों पर फैंस की आलोचनाओं और सवालों का भी सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक हैं. धोनी ने अपने कप्तानी करियर में आईसीसी की एक से बढ़कर एक ट्रॉफी अपने नाम की है | और कई ऐसे रिकार्ड्स भी अपने नाम किये है जो सबके बस की बात नही !
लेकिन एक ऐसा भी समय हुआ करता था जब धोनो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा करते हैं। बात 2012 के पहले की है। धोनी अक्सर ट्विटर पर कुछ न कुछ शेयर किया करते थे। उसी समय की बात है जब धोनी से एक फैन्स से अपनी बैटिंग पर फोकस करने की सलाह दी तो धोनी ने उसका बहुत ही खूबसूरती से जवाब दिया।
धोनी को किया गया ट्रोल
धोनी का एक 9 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. दरअसल, साल 2012 में एक फैंस ने धोनी को ट्विटर पर अपनी बैटिंग पर ध्यान लगाने के लिए कहा था, जिसका माही ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. जुलाई 2012 में धोनी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. ट्विटर पर एक यूजर ने उस दौरान धोनी को अपनी बैटिंग पर फोकस करने के लिए कहा था |
इसके बाद धोनी के जवाब ने ट्विटर पर महफिल लूट ली. धोनी ने उस ट्रोलर के मजे ले लिए और उससे कुछ टिप्स भी मांगे ! धोनी ने कहा कि सर, हां सर, कोई टिप्स सर. उनका यह ट्वीट अब काफी वायरल हो रहा है. धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ अपने रांची वाले फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं |