Site icon APANABIHAR

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश, वैशाली समस्तीपुर व खगड़िया में रेड अलर्ट

apanabihar 8 6 1

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवातीय तूफान गुलाब का असर बिहार में दिखने लगा है राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई है। कई जगह वज्रपात की भी सूचना है। शनिवार को भी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह में बारिश होगी। वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पटना, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि गया, नालंदा, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय और मुंगेर में भी ठीकठाक बारिश होगी। इस दौरान 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं

Also read: बिहार के इन जिलों में आज होगी बारिश, जाने अपने जिले का हाल

बिहार के कई जिलों में तेज रफ्तार हवाओं का चलना जारी है। धान की फसल को तेज हवाओं से नुकसान पहुंचा है। पटना सहित अन्य जिलों में अब भी बादलों का बसेरा बना हुआ है और गरज तड़क के साथ बूंदाबांदी हो रही है। पुरे बिहार में पारा गिरने से राहत मिली है, लेकिन बादलों के घनीभूत होने से लोग आशंकित हैं।

Also read: बिहार में आंधी-बारिश से दूर हुई गर्मी, इन जिलों में फिर होगी बारिश

Also read: बिहार में पुरवा हवा चलने से 6 डिग्री गिरा पारा, इन जिलों में होगी बारिश
Exit mobile version