Site icon APANABIHAR

माधुरी दीक्षित ने मौनी रॉय के साथ ‘माए नी माए’ गाने पर किया डांस, देखे वायरल VIDEO

apanabihar 8 5 25

फ़िल्मी दुनिया की मशहुर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ होस्ट कर रही हैं। बता दे की शो में इस हफ्ते मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल पहुंचेंगे। दोनों अपने म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करेंगे। बताते चले की माधुरी दीक्षित अक्सर शो में आने वाले साथियों के साथ डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने इस बार मौनी रॉय के साथ अपने पॉपुलर गाने ‘माए नि माए’ पर डांस किया। दोनों खूबसूरत अदाकाराओं का यह डांस वीडियो देखते ही बनता है।

वायरल है वीडियो

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और मौनी रॉय दोनों ही एथनिक अवतार में हैं। माधुरी ने पर्पल कलर की साडी पहनी हुई है। वहीं मौनी रॉय ने शिमरी न्यूड कलर की साड़ी कैरी की। दोनों काफी खूबसूरत लग रही है। ऐसे में जब माधुरी और मौनी ने एक साथ डांस किया तो सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आया।

माधुरी और मौनी का धमाल

माधुरी दीक्षित ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘माए नि माए मुंडेर पे तेरी बोल रहा हैं कागा.. जोगन हो गई तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा।‘

Exit mobile version