Site icon APANABIHAR

धोनी केवल तेज़ बल्ला ही नहीं, सड़कों पर ये 5 तेज़ और महंगी गाड़ियां भी दौड़ाते हैं

20210126 185954

माही की लाइफ़स्टाइल भी कम लक्ज़री नहीं है

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस देश में कई लोग पूजते हैं. कप्तान कूल न सिर्फ अपने खेल की लिए बल्कि अपनी लाइफ़स्टाइल के लिए भी सुर्ख़ियों में रहते हैं|

धोनी को गाड़ियों और बाइक्स का बहुत ज़्यादा शौक है. उनके रांची वाले फ़ार्म हाउस में एक बड़ा गेराज है जहां महंगी और रेयर गाड़ियों का कलेक्शन है|

1. Porsche 911

ऐसे तो बहुत से भारतीय सेलेब्स के पास Porsche है मगर 911 की बात ख़ास है. यह कार 4.5 सेकंड के भीतर 0-100 किमी / घंटे की रफ़्तार से जा सकती है|

क़ीमत: 2.50 करोड़

2. The Jeep Grand Cherokee SRT Trackhawk

ये अद्धभुत जीप पिछले साल ही धोनी के गेराज में आई है. भारत में शोणि पहले व्यक्ति हैं जिनके पास ये जीप है|

क़ीमत:  1.39 करोड़

3. Pontiac Firebird Trans AM

इस कार की क़ीमत बाकियों के मुक़ाबले ज़्यादा न हो मगर ये एक दुर्लभ सवारी है|

क़ीमत: 68 लाख

4. Hummer 2

2016 में जब न्यू ज़ीलैंड एक ODI खेलने के लिए रांची आई थी तब धोनी ने अपने होमटाउन में उनका स्वागत बड़े ही निराले अंदाज़ में किया था|

टीम बस में जाने की बजाय धोनी अपनी Hummer 2 में सवारी कर रहे थे. वो भी बिलकुल बस के साथ-साथ. धोनी की ये तस्वीर उस समय बहुत वायरल हुई थी|

क़ीमत: 75 लाख

Exit mobile version