apanabihar 1 39

सावन के महीने में अमरूद (guava) की महक बाग-बगीचों के साथ बाजार में भी फैली हुई है। अमरूद (guava) अपने स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाभकारी गुणों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अमरूद (guava) खाने से भी नुकसान हो सकता है। यदि नहीं तो यह खबर आपके काम की है। अमरूद (guava) पौष्टिकता से भरपूर होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन उनकी सेहत के लिए अच्‍छा नहीं होता है। ऐसे लोगों को अमरूद (guava) खाने से परहेज करना चाहिए।

Also read: ट्रेन में मिलेगी कंफर्म सिट, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है अमरूद

Also read: Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी की बढ़ी कीमत

आपको बता दे की अमरूद (guava) कई बीमारियों को दूर करने के लिए दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। अमरूद (guava) के फल ही नहीं, इसके पत्‍ते भी गुणकारी होते हैं। आयुर्वेद में अमरूद (guava) के पत्ते के अर्क का इस्तेमाल ह्दय को स्वस्थ्य बनाने, पाचन तंत्र को मजबूत करने और रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Also read: बदल गया पेट्रोल-डीजल का भाव, जाने आपके शहर में क्या है रेट

रांची सदर अस्पताल (Sadar Hospital Ranchi) की डाइटिशियन डाॅ. ममता कुमारी बताती हैं कि अमरूद (guava) एंटीआक्सीडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होता है। एक साधारण आकार के अमरूद (guava) में 112 ग्राम कैलोरी और 23 ग्राम से अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें फाइबर की मात्रा लगभग नौ ग्राम होती है। अच्छी बात यह है कि अमरूद (guava) में स्टार्च नहीं होता है। एक कप कटे हुए अमरूद (लगभग 250 ग्राम) में वसा की मात्रा 1.6 ग्राम होती है। लेकिन इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है।

Also read: कोलकाता से जयनगर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जाने कहां कहां रुकेगी ट्रेन

इससे अमरूद (guava) के फायदे बढ़ जाते हैं। आपको बता दे की अमरूद में कई माइक्रो और मैक्रो न्यूट्रिएंट भी पाए जाते हैं। इस मौसम में कम से कम एक अमरूद (guava) रोज खाना चाहिए। यह फल मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके अलावा फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे कुछ अन्य पोषक तत्व हैं, जो इस फल में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

ज्यादा अमरूद खाना कर सकता है नुकसान

डाॅ. ममता कुमारी बताती हैं कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। अमरूद (guava) में तमाम तरह के पोषक तत्व हैं। मगर फिर भी इसका ज्यादा इस्तेमाल शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। अमरूद (guava) में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मगर इसका ज्यादा सेवन ब्लोटिंग या लूज मोशन का कारण बन सकता है। इसके साथ ही अमरूद (guava) को सही तरीके से नहीं खाने पर यह सर्दी-खांसी का कारण बन सकता है। अमरूद (guava) हमेशा नमक (salt) के साथ खाना चाहिए। अमरूद खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.