Site icon APANABIHAR

ये हैं Bachpan Ka Pyaar के असली सिंगर, 3 साल पहले गाए इस गाने ने सहदेव कुमार को रातों-रात बनाया स्टार

apanabihar 3 8

सोशल मीडिया (social media) पर आए दिन रातों-रात कई लोग स्टार बनते दिखाई दिए हैं। वहीं, बीते काफी दिनों से इंटरनेट पर ‘बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyaar) गाना छाया हुआ है, जिसे एक छोटे से बच्चे सहदेव कुमार ने फेमस (Sahdev Kumar) कर दिया। सहदेव ने इस गाने को कुछ इस अंदाज में गाया कि इस पर ताबड़तोड़ मीम बनने शुरू हो गए और ये छोटा बच्चा रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। वहीं सहदेव को बाद अब ‘बचपन का प्यार’ के असली सिंगर का नाम सामने आया है। जिनका नाम कमलेश बरोट (Kamlesh Barot) बताया जा रहा है।

3 साल पहले आया था गाना

दरअसल, सहदेव कुमार के मशहूर होने के बाद जब कई लोगों ने ये जानना चाहा कि क्या वाकई ऐसा कोई गाना भी है, तो ऐसे में एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो गया। जिसके जरिए ये सामने आया कि ‘बचपन का प्यार’ एक गुजराती सिंगर कमलेश बरोट ने गाया था, उन्होंने अपना म्यूजिक वीडियो 3 साल पहले यानी 2018 में रिलीज किया था। जिसे 2021 में सहदेव कुमार की वजह से नई पहचान मिली। यहां देखें ये असली वीडियो-

Exit mobile version