Site icon APANABIHAR

अब गौरव वसान ने शेयर किया बुजुर्ग महिला का जूस बेचते VIDEO, मदद के लिए लोगों ने बढ़ाए हाथ

apanabihar 5 27

अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक बूढ़ी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि महिला की उम्र 75-80 वर्ष के आसपास है। महिला इस वीडियो में जूस बनाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि गरीबी में जीने वाली यह महिला किसी तरह जूस बेच कर अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। वीडियो में महिला ग्राहकों को जूस बेचती नजर आ रही हैं।

एक खास बात यह है कि इस वीडियो को मशहूर ब्लॉगर गौरव वसान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को कई लोगों ने देखा है। बताया जा रहा है कि महिला की यह दूकान अमृतसर के रानी दा बाग इलाके में है। बुजुर्ग महिला को काम करते देख सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी मदद के लिए भी हाथ बढ़ाया है। ट्विटर पर भी यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर कई यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद स्थानीय प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि वो महिला की मदद करें। कई लोगों ने महिला से उनका बैंक अकाउंट नंबर भी मांगा है ताकि वो उनकी आर्थिक सहायता कर सकें। कई लोगों ने बुजुर्ग महिला की तारीफ की है। 

Exit mobile version