Site icon APANABIHAR

महिला हॉकी टीम ने द. अफ्रीका को 4-3 से हराया, जानिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का गणित

apanabihar 1 30

टोक्यो ओलंपिक्स में शनिवार को 9वें दिन के आयोजन हो रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर पदक की उम्मीद को जिंदा रखा है। वंदना कटारिया ने तीन गोल किए। शनिवार को ही महिला हॉकी में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड का मुकाबला होगा। यदि आयरलैंड हार जाती है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा। भारत ने अब तक एक पदक जीता है, लेकिन बैटमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी में पदक की उम्मीद बनी हुई है। शनिवार को भी कुछ अहम मुकाबले होने हैं। पीवी सिंधु और पूजा रानी भी एक्शन में नजर आएंगी। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मुक्केबाज पूजा रानी देश के लिए एक-एक पदक हासिल करने से सिर्फ एक जीत की दूरी हैं।

Also read: छपरा, पटना के साथ बिहार के कई रूट पर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

डिस्कस थ्रो: कमलप्रीत कौर 64.00 मीटर के महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल पहुंच गई हैं।

Also read: बिहार के इन स्टेशनों से चलेगी सूरत और रतलाम के लिए स्पेशल ट्रेन, जाने टाइमिंग

तीरंदाजी: भारत के अतनु दास हारकर बाहर हो गए हैं। जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने अतनु दास को 6-4 से हराया और इसके साथ ही तीरंदाजी में भारत के पदक की उम्मीद यहीं खत्म हो गई।

बॉक्सिंग: टोक्यो ओलंपिक्स की बॉक्सिंग में 48-52 किलोग्राम वर्ग में भारत के अमित पंघाल हार गए हैं। अमित से भारत को पदक की बड़ी उम्मीद थी। शीर्ष वरीय अमित पंघाल दूसरे दौर (52 किग्रा) में बाहर हो गए।

Exit mobile version