Site icon APANABIHAR

वंदना की हैट्रिक से भारत को मिली द.अफ्रीका पर जीत, इस टीम की हार से पूरा होगा क्वार्टर फाइनल का सपना

apanabihar 13 13

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। एक बेहद ही कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4-3 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा। वंदना कटारिया ने इस मैच में तीन गोल किए और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत के सामने करो या मरो का मुकाबला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत ही उसके अगले दौर का रास्ता बना सकता था और टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया। मैच शुरू होने के साथ ही आक्रामक तेवर दिखाते हुए भारत की तरफ से 5वें मिनट में ही वंदना ने पहला गोल दाग दिया। हालांकि कि जवाबी हमला करते हुए विरोधी टीम ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

पहले क्वार्टर में स्कोर बराबर रहने के बाद दूसरे क्वार्टर के खेल में वंदना ने भारत को एक बार फिर से बढ़त दिलाई। 17वें मिनट में गोल करते हुए इस खिलाड़ी ने स्कोर 2-1 कर दिया। 30वें मिनट में एरिन हंटर ने साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में स्कोर 2-2 से बराबर रहा।

तीसरे क्वार्टर में नेहा ने 32वें मिनट में भारत के लिए गोल किया और टीम को 3-2 से आगे कर दिया। 9 मिनट बाद ही प्रोटियाज टीम ने हमला बोला और एक बार फिर स्कोर बराबरी पर आ गया। मैच के 49 मिनट में वंदना ने शानदार खेल दिखाया और मैच में तीसरा गोल कर भारत की बढ़त को 4-3 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बढ़त बनाए रखा और साउथ अफ्रीका को कोई गोल नहीं करने दिया।

Exit mobile version