Site icon APANABIHAR

गूगल ने बिहार की बेटी को इंजीनियरिंग के आखिरी वर्ष में दिया 60 लाख का पैकेज

AddText 01 19 02.35.49

बिहार के बच्चों की प्रतिभा विश्व के किसी बच्चे की प्रतिभा से कम नहीं है। चाहे लड़के हो या लड़कियां सभी बिहार का नाम दिन प्रतिदिन ऊंचा कर रहे हैं।

Also read: बिहार के 8 जिलों में होगी भारी बारिश, जाने IMD अलर्ट

हाल ही में सुल्तानगंज की बेटी ने विश्व की प्रसिद्ध कंपनी गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पद पाया है। कई लोगों के लिए गूगल में काम करना एक सपना रह जाता है।

Also read: बिहार को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिनों तक होगी बारिश

गूगल के लिए सॉफ्टवेयर का काम करना बेहद ही ऊंचे दर्जे का काम माना जाता है।

Also read: बिहार में अचानक बदला मौसम, इन जिलों में गर्मी से मिलेगी राहत होगी बारिश

ऐसे में सुल्तानगंज की बेटी शालिनी झा मात्र 21 वर्ष की उम्र में गूगल में जगह बना चुकी हैं। वह इस वक्त दिल्ली के इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन) हासिल कर रहीं हैं और वह इंजीनियरिंग के आखिरी सत्र में है। आखिरी सत्र में होने से उनको गूगल कंपनी ने चयनित कर लिया है।

Also read: बिहार में इस दिन आएगा मानसून, जाने कहां कहां होगी बारिश

गूगल ने शालिनी को साठ लाख का पैकेज दिया है

शालिनी झा के परिवार वाले बेहद ही खुश हैं क्यूंकि उनकी बिटिया ने इतनी कम उम्र (21) में बेहद ऊंचा स्थान प्राप्त कर लिया है।

उनके दादाजी स्थानीय मुरारका महाविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष रहे स्व प्रोफेसर उमेश्वर झा हैं। उनके पिताजी का नाम कामेश्वर झा है और चाचा जी का नाम विश्वेश्वर झा है जिनको लोग भगवान जी भी कहकर बुलाते हैं।

Exit mobile version