Site icon APANABIHAR

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 20 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें फिर से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट

blank 21 5

पटना से सासाराम, बरौनी, गया, मुजफ्फरपुर समेत पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के बीच 20 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनबर्हाल किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के अलग अलग रेलमंडल की ओर से हाजीपुर रेल मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। जिन ट्रेनों को फिर से चलाने की अनुमति मिली है, वे पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी। 

Also read: बिहार में कल से होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

दानापुर मंडल के पटना गया रेलखंड, पटना आरा रेलखंड, आरा सासाराम रेलखंड, डेहरी ऑन सोन बरवाडीह रेलखंड, किउल गया रेलखंड, पटना डीडीयू रेलखंड समेत अन्य रेलखंड के लाखों यात्रियों को सुविधा होगी। जिन 20 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी मिली है उनमें से सबसे अधिक ट्रेनें पटना से अलग अलग शहरों के लिए हैं। पटना, दानापुर व पाटलिपुत्र से आठ जोड़ी ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल किया गया है। यात्रियों को अब पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों से सफर का विकल्प मिलने से सफर सुविधाजनक व सस्ता होगा।

Also read: बिहार के 8 जिलों में होगी भारी बारिश, जाने IMD अलर्ट

इन ट्रेनों को मिली है मंजूरी
03672/03671        आरा सासाराम
53211/53212        सासाराम पटना
53349/53350        डेहरी बरवाडीह
53357/53358        डेहरी बरकाकाना
53627/53630        किउल गया
53615/53616        किउल जमालपुर
03343/03344        गोमो बरवाडीह
53611/53612        डेहरी बरवाडीह
53323/53324         सिंदरी डाउन धनबाद
03337/03338        धनबाद चंद्रपुरा
05253/05254        मुजफ्फरपुर पाटलिपुत्र
05255/05256        समस्तीपुर मुजफ्फरपुर
63287/63288        बरौनी पाटलिपुत्र
03203/03204        पटना डीडीयू        
03263/03264        पटना गया
03217/03218        बरौनी दानापुर
03283/03284        बरौनी पटना
03221/03222        पटना आरा
05255/05256        समस्तीपुर मुजफ्फरपुर
0525705258        मुजफ्फरपुर नरकटियागंज

Also read: बिहार में बिगड़ा मौसम, 22 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Also read: बिहार में अचानक बदला मौसम, इन जिलों में गर्मी से मिलेगी राहत होगी बारिश
Exit mobile version