सात महीने में महंगाई की मार से आम आदमी के किचन का बजट बुरी तरह गड़बड़ा गया है। आलू-प्याज-टमाटर और चीनी को छोड़ सभी आवश्यक वस्तुओं ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक सात महीने पहले एक किलो सरसों के तेल की औसत कीमत 136.52 रुपये थी और 12 जुलाई 2021 को यह साहिबगंज में 209 रुपये पर पहुंच गई।
हालांकि सबसे सस्ता सरसों का तेल 12 जुलाई को 115 रुपये किलो के रेट से अहमदाबाद में बिक रहा था। इसी तरह दूध की अगर बात करें तो विजयवाड़ा में यह 67 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि खगड़िया में यह 38 रुपये है। सात महीने पहले इसकी देश में इसकी औसत कीमत 47.02 रुपये थी और अब यह बढ़कर 4.51 फीसद बढ़कर 49.14 रुपये पर पहुंच गई है।
सात महीनों में महंगाई ने निकाल दिया आम आदमी का तेल
वस्तु | आवश्यक वस्तुओं के दैनिक खुदरा मूल्य | ||
12 जुलाई का मूल्य | सात महीने पहले | प्रतिशत परिवर्तन | |
12/07/2021 | 12/12/2020 | सात महीने | |
चावल | 36.18 | 34.4 | 5.17 |
गेहूँ | 26.96 | 26.71 | 0.94 |
आटा (गेहूं) | 31.02 | 29.5 | 5.15 |
चना दाल | 75.86 | 73.08 | 3.8 |
तूर / अरहर दाल | 107.1 | 104.81 | 2.18 |
उड़द दाल | 108.23 | 106.2 | 1.91 |
मूंग दाल | 104.35 | 104.35 | 0 |
मसूर दाल | 87.55 | 77.44 | 13.06 |
चीनी | 39.4 | 39.98 | -1.45 |
दूध @ | 49.14 | 47.02 | 4.51 |
मूंगफली तेल (पैक) | 178.93 | 155.02 | 15.42 |
सरसों तेल (पैक) | 169.1 | 136.52 | 23.86 |
वनस्पति (पैक) | 133.42 | 102.92 | 29.63 |
सोया तेल (पैक) | 150.87 | 113.27 | 33.2 |
सूरजमुखी तेल (पैक) | 170.5 | 127.8 | 33.41 |
पाम तेल (पैक) | 129.81 | 103.87 | 24.97 |
गुड़ | 48.29 | 47.6 | 1.45 |
खुली चाय | 281.13 | 241.29 | 16.51 |
नमक पैक * | 17.67 | 17.51 | 0.91 |
आलू | 21.55 | 38.99 | -44.73 |
प्याज | 29.44 | 45.39 | -35.14 |
टमाटर | 25.62 | 38.05 | -32.67 |
स्रोत: उपभोक्ता मंत्रालय
इसी तरह अगर वनस्पति की बात करें तो 12 दिसंबर 2020 को इसकी औसत कीमत 102.92 रुपये थी, अब यह 133.42 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। अगर अधिकतम और न्यूनतम मूल्य की बात करें तो 12 जुलाई 2021 को सबसे सस्ता वनस्पति 71 रुपये जादचेरला में तो सबसे महंगा 233 रुपये मैसूर में था।