Site icon APANABIHAR

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है धोनी की दोस्तों के साथ यह फोटो

blank 8 24

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रह चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी का गाड़ियों से लगाव किसी से छुपा नहीं है। उनके बाइक और कार कलेक्शन को लेकर हमेशा ही चर्चा होती रहती है। हाल में धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी की विंटेज कार का कलेक्शन नजर आ रहा था। इसके बाद इसी महीने धोनी ने शादी की अपनी 11वीं सालगिरह पर साक्षी को एक विंटेज कार गिफ्ट की।

सोशल मीडिया पर इन दिनों धोनी की एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दोस्त सीमंत लोहानी के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में धोनी और सीमंत साथ में खाना खा रहे हैं, लेकिन पीछे एक विंटेज कार नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धोनी ने रोल्स रॉयस की एक विंटेज कार खरीदी है।

https://www.instagram.com/p/CROvmNQrBRa/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/reel/CQ099R_n34N/?utm_source=ig_web_copy_link

इस कार के साथ धोनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। धोनी ने इसी महीने 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते नजर आते हैं।

Exit mobile version