UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को पास करना अपने आप में ही बहुत गर्व की बात होती है और हर साल लाखों की संख्या में उम्मीद्वारUPSC की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते है जिनमे से कम ही ऐसे उम्मीद्वार होते है जो की , जो मेरिट में अपना स्थान बनाकर IAS या IPS बनते हैं |UPSC की परीक्षा तीन चरणों में पूरी होती है जिसमे सबसे पहले प्रीलिम्स क्लियर करना होता है और फिर मैंस क्लियर करने के बाद बार आती है इंटरव्यू की और इस इंटरव्यू में उम्मीद्वार से कई तरह के सवाल पूछे जाते है आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल जवाब लेकर आये तो आइये डालते है इसपर एक नजर

सवाल : किस भारतीय नेता को ‘भारत का लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता है?
जवाब : सरदार वल्लभ भाई पटेल

सवाल : कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?
जवाब : स्वामी विवेकानन्द

सवाल : प्रसिद्ध उद्दरण “सरकार जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिए” किसने दिया था?
जवाब : अब्राहम लिंकन

सवाल : रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया?
जवाब : हूणोंद्वारा

सवाल : आर्यभट और वराहमिहिर के सुविख्यात नाम किसके युग के साथ सम्बंधित हैं?
जवाब : गुप्तवंश

सवाल : चीनी यात्री फाहियान किस गुप्त शासक के शासनकाल के दौरान भारत आया था?
जवाब : चन्द्रगुप्त II

सवाल : गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में से ऐसा व्यक्ति कौन था, जो एक महान खगोलविज्ञानी तथा गणितज्ञ था?
जवाब : आर्यभट

सवाल : विख्यात पर्यटन-स्थल ‘गुलमर्ग’ भारत के किस क्षेत्र में स्थित है?
जवाब : कश्मीर

सवाल : दो बार उपराष्ट्रपति तथा एक बार राष्ट्रपति बनने वाले शख्स का नाम क्या है?
जवाब : डॉ. एस राधाकृष्णन

सवाल : किस राष्ट्रपति के निर्वाचन के समय दूसरे चक्र की मतगणना करनी पड़ी?
जवाब : वी.वी. गिरी

सवाल : उस राष्ट्रपति का नाम क्या था जो एक चुनाव में हार गए और फिर बाद में निर्विरोध चुने गए?
जवाब : नीलम संजीव रेड्डी

सवाल- कौन-सा खाना है, जो कभी नहीं सड़ता?
जवाब- शहद

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.