Site icon APANABIHAR

बिहार में मौसम विभाग का ब्‍लू अलर्ट; पटना सहित जगह-जगह बारिश, कई जगह वज्रपात की आशंका

blank 12 14 692x376 1

बिहार के साथ अब मानसून की एंट्री (Entry of Monsoon) पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भी हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण पटना सहित पूरे राज्‍य में जगह-जगह बारिश हो रही है। ऐसी स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है। मतलब यह कि तेज हवा के साथ 15 से 40 मिली तक बारिश हो सकती है।

Also read: बिहार में होने वाला है बारिश, इन जिलों में गरजेंगे बादल

पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, जमुई और बांका में वज्रपात की भी आशंका है। हाल ही में तूफान ‘यास’ के आने से मानसून को काफी बल मिल रहा है। वातावरण में पहले से छाई नमी मानसून को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। आगे मानसून मंगलवार को दिल्ली पहुंच सकता है।

Also read: बिहार में इस साल इन सड़कों का काम होगा पूरा, कई सड़कों पर काम जारी

12 साल बाद दिखी मानसून की ऐसी सक्रियता

Also read: बिहार में बदला मौसम मिज़ाज, इन जिलों में बारिश के आसार

सामान्‍यत: मानसून का प्रभाव एक से दो दिन बाद बिहार में दिखता था, लेकिन इस बार मानसून पश्चिम बंगाल के बागडोरा से झारखंड होते हुए करीब 12 सौ किलोमीटर की दूरी एक दिन के अंदर ही तय कर बिहार के दरभंगा पहुंच गया। मानसून का दूसरा भाग गोपालगंज की ओर मुड़ गया। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की इतनी सक्रियता करीब 12 साल बाद दिखी है।

Also read: बिहार में इस दिन से होगी बारिश, इन 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

पटना पर भी इसका असर शुरू से ही दिख रहा है। इससे पहले बिहार में प्रवेश करने के चार-पांच दिनों बाद मानसून का असर पटना में दिखाई देता था। बिहार में मानूसन एक रिंग की तरह बन गया है, जिसकी जद में गया है। पटना, नालंदा व मुजफ्फरपुर में इसका असर करीब 12 घंटे में दिखा। फिलहाल पटना सहित पूरे बिहार में जगह-जगह  बारिश हो रही है।

Exit mobile version