Site icon APANABIHAR

Bihar Weather Forecast: अगले 24 घंटे में बिहार में हो जाएगी मानसून की एंट्री

blank 15 23

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। अगर, परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मानसून अगले 24 घंटे में पूर्णिया और अररिया के रास्ते बिहार में प्रवेश कर सकता है। मानसून के प्रवेश के बाद राज्य में अच्छी बारिश (Heavy Rain) होने की उम्मीद है।

Also read: बिहार के 15 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, चलेगी तेज हवा

दक्षिण-पश्चिम मानसून के काफी मजबूत होने की उम्मीद

Also read: बिहार में एकाएक छाए काले बादल, इन जिलों में 4 दिनों तक बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार के अनुसार वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण-पश्चिम मानसून के काफी मजबूत होने की उम्मीद है। पिछले तीन दिनों से मानसून देश के पूर्वी भाग में काफी कमजोर पड़ गया था। इस कारण पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अब उसके आगे बढऩे की उम्मीद है। अगले एक-दो दिनों में मानसून पूर्वी बिहार यानी पूर्णिया एवं अररिया के रास्ते बिहार में प्रवेश कर सकता है। सामान्यत: राज्य में 15 जून से मानसून की बारिश शुरू होती है।

Also read: IMD अलर्ट: बिहार में चलेगी तेज रफ्तार से हवा, शाम को इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Also read: बिहार में अचानक बदला मौसम का मिजाज़, इन 19 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
Exit mobile version