बच्चन खानदान से जुड़ी छोटी छोटी कहानियां सुनने के लिए फैंस बेकरार बैठे रहते हैं.
सिमी ग्रेवाल ने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की एक मज़ेदार अनदेखी वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी
वो रोजाना बीती यादों के पिटारों से कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं.
जया बच्चन और उनके बच्चे, श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन एक छोटी सी क्लिप में बिग बी की दाढ़ी का मज़ाक बनाते दिख रहे हैं.
सिमी ने कैप्शन में लिखा- "मेरे पसंदीदा मिलन के लम्हें, बच्चन परिवार को चार-शॉट के लिए एक साथ लाना काफी मुश्किल था
ये तो बस शुरुआत है एक फन पैक्ड शूट की
सिमी ने बच्चन परिवार को उनके शो में चार चांद लगाने के लिए धन्यवाद
उस पर अमिताभ बच्चन ने मजेदार जवाब दिया था: "जब भी आपका शो छोड़ने का मन होगा, मैं संभाल लूंगा.