हजारीबाग चतरा मार्ग में कटकमसांडी के पास छड़वा डैम पुल का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस 30 सेकंड के वायरल वीडियो में सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हजारीबाग में ऐलियन देखा गया है.

30 सेकंड के इस वायरल वीडियो में एक अजीब सी आकृति का शख्स दिखाई दे रही है. इसको लेकर पूरे शहर और सोशल मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कोई एलियन कह रहा है तो कोई आत्मा तो कोई चुड़ैल कह रहा है. वीडियो दो दिनों से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also read: Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिनों तक आंधी – तूफान के साथ होगी मुश्लाधार बारिश, जाने हरियाण में आज कैसा है मौसम

Also read: Special Train News: झारखंड को मिली एक और नई स्पेशल ट्रेन की सौगात, झारखंड से राजस्थान आना जाना होगा आसान, जाने शेडुअल…

वीडियो वायरल होने के बाद आज आसपास के लोग उस पुल पर पहुंचकर वीडियो में दिखाए गए शख्स को देखने आये थे लेकिन वो वहां नहीं दिखा. एक स्थानीय ने बताया कि वीडियो में दिख रही आकृति एक महिला की है जिसे उन्होंने एक महीने पहले इसी सड़क पर देखा था.

उनका कहना है कि वो इंसानी बनावट से अलग दिखती है. हालांकि अभी तक किसी को भी किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस वीडियो को देखकर कुछ स्थानीय लोगों इसी छड़वा डैम के पास का होने से भी इनकार कर दिया. उनका कहना है कि यह वीडियो यहां का नहीं बल्कि कही और का है.

साभार – News 18

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.