पूर्व भारतीय कप्तान, दिग्गज क्रिकेटर और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी अपने घोड़े चेतक को लेकर खासे भावुक हैं। बीते दिन धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दिखाया कि धोनी अपने चेतक को कितना प्यार करते हैं। एमएस धोनी ने अपने घोड़े को लिटाकर उसका मसाज किया और पुचकारते हुए उसको दुलार किया। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने उनका एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने घोड़े की मालिश कर रहे हैं।
धोनी ने हाल में ही यह घोड़ा खरीदा है। तब साक्षी ने चेतक को अपने परिवार का सदस्य बताते हुए उसका वेलकम किया और उसका खास वीडियो शेयर किया था। एमएस धोनी अपने घोड़े की देखभाल अच्छे से करते हैं। साक्षी सिंह धोनी ने अपने घोड़े के साथ एमएस धोनी का एक वीडियो साझा किया जिसमें धोनी अपने घोड़े को लाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी आइपीएल 2021 के बीच में ही अपने घर रांची वापस आ गए हैं।
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन के दौरान टूर्नामेंट स्थगित होने पर रांची में अपने फार्महाउस पर वापस आ गए हैं। धोनी अपना समय अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ बिता रहे हैं। यहां उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी प्रशंसकों को अपडेट रखने के लिए इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की ताजा तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
गुरुवार को, साक्षी ने एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें धोनी को अपने घोड़े चेतक की मालिश करते और अपने घोड़े के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, जो जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। साक्षी ने वीडियो के लिए #Pamperingtime कैप्शन दिया। इसके साथ ही साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी की 2009 की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।
https://www.instagram.com/p/CPYTQXdHAOj/?utm_source=ig_web_copy_link
साभार – dainikjagran