अगर आप भी बिहार से दिल्ली जाने की सोच रहें है तो यह आपके लिए खुशी की खबर है. क्योंकि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से नई दिल्ली से राजगीर के बीच एक विशेष द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाया जाएगा.
आपको बता दे की ट्रेन नंबर 04070 और यह ट्रेन नई दिल्ली से राजगीर हर शनिवार और मंगलवार की रात 12:20 बजे नई दिल्ली से चलेगी और बहुत से छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए रात 9 बजे राजगीर स्टेशन पर पहुंचेगी.
इसके अलावा ट्रेन नंबर 04069 जो राजगीर से नई दिल्ली जाएगी. यह हर शनिवार और मंगलवार को रात 10:50 बजे राजगीर से चलने वाली है और नई दिल्ली स्टेशन पर अगली रात 11:10 बजे पहुंच जाएगी. यह ट्रेन रास्ते में गोविंदपुरी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, पटना जंक्शन जैसे बहुत से जंक्शन पर रुकते हुए पहुंचेगी.