बिहार में बढ़ रही ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए राजगीर से पटना के लिए मध्य एक फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. ये स्पेशल ट्रेने 30 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रतिदिन चलेगी. ट्रेन नंबर 03201 राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन.
30 जुलाई से 30 सितम्बर तक राजगीर से 06.30 बजे चलेगी और 10.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी. जोकि ट्रेन इस दौरान 06.37 बजे सिलाव, 06.45 बजे नालन्दा, 06.54 बजे पावापुरी रोड 07.08 बजे बिहारशरीफ, 07.24 बजे वेना जैसे स्टेशनों से गुजरेगी.
आपको बता दे की उधर से आने के क्रम में ट्रेन नंबर 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर पटना से 20.55 बजे चलेगी और 23.55 बजे राजगीर पहुंचेगी. ट्रेन इस दौरान 21.02 बजे राजेन्द्रनगर, 21.14 बजे पटना सिटी, 21.32 बजे फतुहा, 21.42 बजे खुसरुपुर, 21.51 बजे करौटा जैसे स्टेशनों से गुजरेगी.