पुलिस फाइल में मृत महिला शुक्रवार को कोर्ट पहुंच गयी। उसने कहा जज साहब, मैं जिंदा हूं। मेरे पति और बच्चे भी हैं। उसे नवादा थाने की पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची थी।

महिला की दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज किया गया था। जांच में जुटी पुलिस ने उसे दिल्ली से जिंदा बरामद कर लिया।

Also read: 1910 करोड़ की लागत से बनेगा डोभी – पटना हाईवे, सिर्फ 80 मिनट में पटना से जहानाबाद और गया का सफ़र होगा पूरा

Also read: Gold Silver Rate Patna: ग्राहकों के लिए राहत फिर सोने की कीमत में आई गिरावट, जाने क्या है ताजा रेट

इसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया। इससे दहेज हत्या के इस मामले में नया मोड़ आ गया।

मृत महिला शहर की पूर्वी गुमटी के लख निवासी अरुण महतो की पत्नी शारदा देवी थी। अरुण महतो मूल रूप से पीरो थाना क्षेत्र के गोविंद टोला (बम्हवार) के रहने वाले हैं।

महिला के भाई विनोद महतो की ओर से पिछले साल दिसंबर माह आरा में नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की गहराई से छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में महिला के दिल्ली में होने की सूचना मिली।

उस आधार पर एक टीम दिल्ली गयी और महिला को जिंदा बरामद कर लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया।

इससे पहले महिला थानाध्यक्ष द्वारा भी उसका बयान रेकॉर्ड किया गया। इधर, बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंची महिला ने बताया कि पति ने उसे छोड़ दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद उसने भी दूसरा विवाह कर लिया।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.