छत्तीसगढ़ के बलरामपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक दूल्हे को अकेले दुल्हन लेने आना भी भारी पड़ गया. बेचारा दूल्हा लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपनी दुलनिया लेने आया था, लेकिन पुलिस ने पुलिस ने जब बारातियों के बारे में पूछा तो उसने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया अकेले ही दुल्हन लेने चल दिया.

दरअसल, झारखंड का यह दूल्हा अपनी दुलहनिया लेने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सनावल आ रहा था. उसकी शादी बहुत तय हो गई थी, लेकिन पहले लॉकडाउन लगा और फिर शादी में बारातियों की पाबंदी भी लग गई. ऐसे में दूल्हा बारातियों को लाना ठीक नहीं समझा. उसने शेरवानी पहनी और बाइक से होने वाले ससुराल के लिए निकल पड़ा. रामानुजगंज के सरहद पर पुलिस की टीम ने अकेले दूल्हे को देखा तो वह हैरान रह गई.

चेकिंग कर रहे पुलिस जवान ने दूल्हे से पूछा कि कहां जा रहा है. तो उसने बताया कि वह सनावल गांव में शादी करने जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान 5 लोगों को परमिशन थी, लेकिन अकेले दूल्हे को लेकर पुलिस ने पूछा कि बाकी बाराती कहां तो उसने कहा कि वह सिर्फ अकेला आया है.

उसने बोला भी कि वह अकेले दुल्हन को लेकर जाएगा. पुलिस वाले उसके शादी करने की जिद को देखकर बोले कि कम से कम 5 लोग को बुला लो हम जाने की परमिशन दे देंगे. लेकिन नहीं माना. उसने कहा कि वापस आने-जाने में ज्यादा दिक्कत होगी. इसलिए वह बिना बारातियों के ही शादी करेगा. इसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया.

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.