बिहार के गोपालगंज में मंगलवार सुबह होमगार्ड के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस जवान पर 5 लाख की रंगदारी न देने पर दो महीने पहले भी हमला हुआ था।
तब गांव के ही दो अपराधियों पर इसका आरोप लगा था।
आरोप है कि नामजद अपराधियों पर कोई कारगर कार्रवाई नहीं की जिससे बेखौफ होकर उन्होंने आज होमगार्ड जवान को मौत के घाट उतार दिया। हत्या से गुस्साए लोग सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मारे गए होमगार्ड जवान (उम्र 55 वर्ष) का नाम भोला सिंह था। वह नगर थाना के एकडेरवा गांव के रहने वाले थे। बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की वजह घर निर्माण के दौरान 5 लाख रुपए रंगदारी मांगना बताई जा रही है।