दिल्ली के युवक के इश्क में अंधी होकर ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) अफसर की पत्नी ने सभी सामाजिक मर्यादाएं तोड़ डाली हैं। 45 साल की महिला लाखों के गहने और कैश लेकर दिल्ली प्रेमी के पास भाग गई। 28 साल का युवक वहीं रहता है। महिला ने अपने बेटे की शादी के बाद कदम उठाया है।
बेटा कनाडा में रहता है जबकि वह यहां भाई हिम्मत सिंह नगर में बेटी और पति के साथ रहती थी। महिला आरोपित सुनील के प्यार में इस कदर डूबी के परिवार छोड़कर घर से भाग निकली। पति की शिकायत पर थाना दुगरी पुलिस ने केस दर्ज करके सुनील को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। महिला भी वहीं से मिली है।
मामला ग्रेटर लुधियाना का है, जहां हिम्मत सिंह नगर में रहने वाली लुधियाना एरिया डिवलपमेंट अथॉरिटी अधिकारी की पत्नी अपने प्रेमी के पास दिल्ली भाग गई. महिला के बेटे की शादी कुछ समय पहले ही हुई है और वह अभी अपनी बेटी और पति के साथ रह रही थी. महिला 28 साल के युवक सुनील के प्यार में इस कदर डूबी की परिवार को छोड़कर भाग गई
महिला के अधिकारी पति ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने महिला को युवक के घर से बरामद किया है
फेसबुक चैटिंग और कॉल डीटेल ने खोला राज
बलबीर सिंह ने बताया के महिला के फेसबुक अकाउंट पर हुई चैटिंग और उसकी कॉल डिटेल चेक करने पर पता चला कि वह दिल्ली में रहने वाले सुनील कुमार के संपर्क में थी। छानबीन में पता चला कि वह उसी के पास गई है। एएसआइ ने बताया कि इसके आधार पर शनिवार देर रात दिल्ली में दबिश देकर सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला भी उसके कब्जे से मिल गई। पुलिस ने नकदी ओर जेवर भी बरामद कर लिए हैं।