blank 18 6

राम को दान देने में हनुमान सबसे आगे हैं। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पटना के हनुमान मंदिर ने 5 करोड़ की राशि 5 सालों में देने का फैसला लिया है। पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर ने संग्रह अभियान में 10 लाख रुपए दिए। इन मंदिरों के अलावा भी बिहार की विभिन्न मंदिर समितियों की तरफ से राम मंदिर निर्माण के लिए दान राशि दी गई है।

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह’ अभियान के खत्म हुए एक माह बीत चुके हैं, लेकिन इस अभियान के तहत जमा संग्रहित राशि की गिनती और चेक का क्लिरेंस अब भी जारी है। बिहार में संग्रहित राशि की गिनती नहीं हो पाने की वजह बिहार में हुई जमा राशि को लेकर संग्रह अभियान समिति और बैंक के आंकड़ों में फिलहाल 3करोड़ 24लाख 89 हजार 899 का अंतर दिखाई दे रहा है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू निधि संग्रह अभियान 27 फरवरी तक चला था। 42 दिनों के इस अभियान में संग्रह टोलियों ने गांव-गांव जाकर धन संग्रह किया था।

5 जिले दान देने में बने करोड़पति : ‘राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह’ की तरफ से मिले आंकड़े के मुताबिक बिहार में दान देने में सबसे आगे पटना रहा, जिसने 6 करोड़ 25 लाख 15 हजार 359 का दान दिया, वहीं दानापुर ने अलग से 1करोड़ 22 लाख 98 हजार 437 का दान दिया।

देखें किस जिले से कितना दान आया : भागलपुर 1 करोड़ 66 लाख 14 हजार 295, आरा-1 करोड़ 11 लाख 52 हजार 056, औरंगाबाद-1 करोड़ 27 लाख 94 हजार 835
गया-1 करोड़ 30लाख 89 हजार 909, बांका-61 लाख 80 हजार 262, जमूई-34 लाख 98 लाख 247, मुंगेर-40 हजार 68 हजार 981, लखीसराय-21 लाख 79 हजार 794, शेखपुरा-23 लाख 15 हजार 444, नवादा-80 लाख, 90 हजार 975, नालंदा-87 लाख 47 हजार 348, हिलसा-23 लाख 37 हजार 696, बाढ़-45 लाख 43 हजार 335
अरवल-13 लाख 61हजार 603, जहानाबाद-58 लाख

शेरघाटी-41 लाख 05 हजार 422, रोहतास-89 लाख 87 हजार 430, कैमूर-82लाख, बक्सर-80 लाख 28 हजार 106, 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रुपए बिहार से हुए जमा

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.