कभी राष्ट्रीय जनता दल के लिए ‘बैड एलिमेंट’ रहे मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) की अब आरजेडी में मजबूत हैसियत है।

उनके हनुमान (Hanumana of Anant Singh) माने जाने वाले श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) उर्फ बंटू सिंह (Bantu Singh) भी आरजेडी में शामिल हो गए हैं।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagadanand Singh) ने बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही लगे हाथ उन्‍हें पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता भी बना दिया। इसके साथ अनंत सिंह की स्थिति आरजेडी में और मजबूत हो गई है।

आरजेडी की सदस्‍यता के साथ ही बनाए गए प्रवक्‍ता

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अनंत सिंह के दाहिने हाथ माने ताने वाले बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को लगे हाथ पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता भी बना दिया।

बंटू सिंह के आरजेडी में आने के बाद अनंत सिंह काे पार्टी में मजबूती मिली है। पार्टी का प्रवक्ता बनाए जाने के बाद बंटू पार्टी की आवाज तो बनेंगे ही, अनंत सिंह के विरोधियों काे भी जवाब देंगे।

अब बात कर लें अनंत सिंह व उनके हनुमान बंटू सिंह के केमिस्ट्री की। बंटू सिंह हमेशा अनंत सिंह के साथ साये की तरह नजर आए हैं।

अनंत सिंह को पेशी के लिये कोर्ट लाए जाने के वक्त भी बंटू सिंह साथ दिखते हैं। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के वक्त भी वे उनके साथ थे।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.