टिकट चेकिंग की पूरी व्यवस्था भी आधी आबादी के हवाले : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दानापुर मंडल में महिलाओं की काबिलियत के साथ उनका दमखम भी दिखेगा।
पटना जंक्शन पर आरआरआई यानी रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम का कंट्रोल महिलाओं के हवाले रहेगा। मालूम हो कि इसी सिस्टम से सभी ट्रेनों का इस रूट से परिचालन होता है।
साथ ही पटना जंक्शन पर टिकट चेकिंग की पूरी व्यवस्था भी महिला टीटीई के हाथों में ही रहेगा। जंक्शन के प्रवेश और निकास द्वार पर ज्यादातर महिला टीटीई की ही ड्यूटी लगेगी।
चिड़ियाघर में महिलाओं को बिना शुल्क मिलेगा प्रवेश : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को चिड़ियाघर में महिलाओं का नि:शुल्क प्रवेश होगा।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि जू में आने वाले महिलाएं बिना टिकट सैर करेंगी। इसके लिए निर्देश दे दिया गया है।
ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, शिवाजी पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, पुलिस कॉलोनी पार्क सहित अन्य पार्कों में भी महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। चिड़ियाघर सोमवार को बंद रहता है। लेकिन, महिला दिवस होने के कारण खुला रहेगा।