बिहार के पश्चिम चंपारण में अजीब वाकया सामने आया जब सजधज कर तैयार दुल्हन मंडप से ही भाग निकली।

दरअसल हुआ यूं कि दूल्हे से सामना होते ही उसे देखकर भौंचक्की दुल्हन ने पहले शादी करने से ही इनकार कर दिया और जब परिजनों ने दबाव बढ़ाया तो वो मंडप छोड़कर ही भाग खड़ी हुई।

Also read: Bihar Special Train: गर्मी छुट्टी में बिहार के सहरसा जिले से नई दिल्ली घुमने जाना हुआ आसान, 20 मई से चलेगी स्पेशल ट्रेन, सीट मिलेंगे खाली – खाली

Also read: बहुत जल्द ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर दौड़ेंगे वाहन, 90 प्रतिशत से अधिक का काम हो चूका है पूरा, जल्द होगा उद्घाटन

ये घटना जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सनकहिया माई स्थान में बुधवार की है।

ग्रामीणों ने बताया कि शादी के लिए बैरिया के एक गांव से दुल्हन और बैरिया के बगही के मुसही टोला से दुल्हा सनकहिया माई स्थान पहुंचा था।

दोनों की शादी के लिए रस्मो-रिवाज शुरू शुरू किया गया। थोड़ी देर बाद शादी के लिए दुल्हा मंडप में पहुंचा तो उसका चेहरा देखते ही दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन का कहना था कि दुल्हा उसे पसंद नहीं है। इसपर परिजनों ने उसपर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

तब दुल्हन ने कहा कि दूल्हे उम्र अधिक है।

व्हाट्सऐप(Whatsapp) पर बनाया हुआ फोटो दिखाया गया है। इसके बाद शादी के जोड़े में ही दुल्हन सनकहिया माई स्थान से भाग निकली।

शाम तक लड़का पक्ष ने दुल्हन का इंतजार किया, इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।

लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में इस बात को लेकर कहा-सुनी और धक्का-मुक्की भी हुई।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.