Shiv : Lord shiva) के भक्तों को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पर्व का बेसब्री से इंतजार होता है
और इस दिन वे निराहार व्रत रखते हैं और फिर शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
वहीं हिंदू धर्म के विशेष पर्वों में से एक है महाशिवरात्रि, कहते हैं कि जो भक्त इस दिन भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत रखता है उसके सारे कष्ट भोलेनाथ दूर कर देते हैं।
महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 गुरुवार को है।
महाशिवरात्रि के दिन अगर खास नियमों का पालन करते हुए व्रत व पूजा किया जाए तो धन, सौभाग्य, समृद्धि, संतान और आरोग्य की प्राप्ति होती है।