vaishali : जिले के भगवानपुर थाना के असोई गाँव में देर रात अचानक वार्ड नम्बर 12 में भीषण आग लग गई।
जिसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गम्भीर रूप से घायल है।
जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस अग्नि कांड में एक दर्जन से अधिक दुधारू जानवर भी आग में झुलस कर घायल हो गए हैं।
24 से अधिक घर जल कर राख हो गया है। आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है।
दमकल की गाड़ी काफी लेट से पहुँची तबतक सब कुछ राख हो चुका था अग्निकांड में जिंदा जल कर मौत हो चुका मनोगा पासवान अपने घर मे सोया था
उसे भागने का मौका नही मिल पाया और घर में जिंदा जल कर राख हो गया।
इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।
अभी गर्मी आना बाकी है इसके पहले ही भीषण अगलगी की घटना का शुरुआत हो चुकी है।
इस घटना में लाखो के सम्प्पति का भी नुकसान होने की खबर है।
कई घरों में नगदी रुपये भी जल कर राख हो गया है।
source – Samastipur Cities