मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है।
2020 मे मिस इंडिया की रनर-अप रही मान्या सिंह(Manya Singh) ने यह साबित कर दिया की जिसके पास हौसले होंगे वो पूरी दुनिया को जीत सकते है।
भारत के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की मान्या सिंह (Manya Singh) ने हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2020 (Femina Miss India) का खिताब भले अपने नाम नहीं कर सकी लेकिन अपने संघर्षों के कारण खूब चर्चे मे रही। वो मिस इंडिया 2020 की उपविजेता रही।
बता दे कि मान्या सिंह का मिस इंडिया तक सफर बहुत संघर्षपूर्ण रहा।
इनके पिता एक ऑटो चालक है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी जिसके कारण इनको दूसरो के घरों में बर्तन तक धोना पड़ता था।
रिक्शा के लिए पैसे नहीं थे जिसके वजह से इनको मीलों पैदल चलना पड़ता था।
इंटरव्यू का दौरान बताया कैसे की मिस इंडिया तक का सफर पूरा :
हाल ही में मिस इंडिया का रनर-अप के खिताब जीतने के बाद उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने एक साधारण परिवार से मिस इंडिया का सफर तय किया।
सोशल मीडिया पर माता-पिता के साथ लिया गया तस्वीर खूब वायरल हुआ :
सोशल मीडिया पर मान्या सिंह ने एक तस्वीर शेयर की को आज-कल खूब वायरल हो रही है,जिसमे मान्या अपने पिता के ऑटो मे बैठ कर अपने कॉलेज में स्वागत समारोह में जा रही है और उनके पिता ऑटो चला रहे है तथा इनकी मां पीछे वाले सीट पे बैठी हैं।