बिहार सरकार अब जल्द ही जमीन के नक्शे का भी दाखिल-खारिज करेगी
इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है
जिसके बाद अब टेक्सटूअल म्यूटेशन के साथ-साथ स्पेसियल म्यूटेशन शुरू करने वाली है
इसकी तैयारी को लेकर एक मार्च को इसके लिए एक दिन का वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया है
इसके लिए गुजरात, ओडिशा और तेलगांना से वरीय पदाधिकारी और तकनीकी कर्मी को बुलाया गया है
इन तीनों राज्यों में स्पेसियल म्यूटेशन पहले से ही किया जा रहा है
वर्कशॉप में ये अधिकारी बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को तकनीक सिखाएंगे