यह कहानी एक महिला किसान की है, जिन्होंने अपने जीवन में हर कदम पर परेशानी झेली लेकिन कभी हार नहीं मानी।

अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने न सिर्फ खेती के गुर सीखे बल्कि आज अंगूर के सफल किसानों में अपना नाम भी दर्ज करा चुकी हैं। एक वक़्त था जब उन पर लगभग 30 लाख रूपये का कर्ज था लेकिन आज वह साल भर में इससे कहीं ज्यादा कमाती हैं।

महाराष्ट्र ने नासिक में निफाड तालुका की रहने वाली 46 वर्षीया संगीता बोरासते अंगूर की खेती करतीं हैं। यह पूरा इलाका अंगूर की खेती के लिए जाना जाता है। संगीता के अंगूर की लगभग 50% उपज बाहर के देशों में एक्सपोर्ट होती है।

भारत में भी उन्हें अपनी फसल का अच्छा दाम मिलता है। हालांकि, यह सफलता उन्होंने कोई एक दिन में हासिल में नहीं की है बल्कि बहुत सी चुनौतियों का सामना करके वह इस मुकाम तक पहुँची हैं।

संगीता ने द बेटर इंडिया को बताया, “1990 में मेरी शादी अरुण से हुई और मैं निफाड आ गई। उस समय मैं महज 15 साल की थी।

अरुण बैंक में काम करते थे। उसी बीच घरेलू विवाद की वजह से बंटवारा हुआ, जिसमें हमें 10 एकड़ ज़मीन मिली। इस ज़मीन पर खेती करने के लिए अरुण ने बैंक की नौकरी छोड़ दी और खेती की शुरूआत की।

संगीता कहतीं हैं कि उनके पति को खेती के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थीं। इसलिए उन्होंने कई बार नुकसान भी उठाया।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.