विपरित परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ने वाले को ही सफलता मिलती है। ऐसी ही विषम परिस्थितियों से लड़कर उद्यान रत्न बनने वाले बिहार के किसान का नाम मुन्ना प्रजापति है। हमेशा नया करने की ललक की वजह से बिहार के मुन्ना प्रजापति ने सेब की खेती शुरू कर खुद के साथ औरों की भी किस्मत बदल रहे हैं। गर्मियों में उत्पादित होने वाले सेब हरमन 99 प्रजाति की खेती शुरू की है।

बिहार के 31 वर्षीय मुन्ना बताते हैं कि वह केला और पपीता की खेती करते थे। हर दिन खेती में नया प्रयोग करते रहते थे। साल 2019 में ऑनलाइन ऑर्डर करके प्रयोग के लिए शिमला से हरमन 99 प्रजाति के सेब का पौधा बिहार मंगवा लिया। सिर्फ प्रयोग के लिए पांच पौधे लगाए थे। एक साल में पांच पेड़ से 50 किलो सेब का उत्पादन हो गया। अच्छे उत्पादन को देखते हुए अब एक एकड़ में सेब का पौधा लगा दिए हैं।

Also read: Gaya Bullet Train Route: खुशखबरी ! बिहार के गया जिले से भी होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जाने पूरी डिटेल्स…

Also read: Patliputra to Gorakhpur Vande Bharat Express Train: सिर्फ 5 घंटे में पहुंचे पटना से गोरखपुर, इस दिन से चलेगी वन्दे भारत ट्रेन, जाने रूट…

बिहार के मुन्ना बताते हैं कि शुरू-शुरू में खेती में कई दिक्कतें आयीं। खासकर कीड़े का प्रकोप और मौसम के अनुकूल खेती में कैसे करें, समझ नहीं पाते थे, इसके कारण उत्पादन से अधिक नुकसान होता था। फिर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से खेती करने लगे। इससे उत्पादन में सुधार आया और गुणवत्ता भी अच्छी होने लगी।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.