आज की हमारी कहानी एक ऐसी ही लड़की की है, जिसके पास अच्छी नौकरी का ऑप्शन था फिर भी उन्होंने नौकरी छोड़ बिजनेस को चुना।
इसके लिए सबसे ज़रूरी है, एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया। अगर आपका बिजनेस आइडिया बाकियों से अलग है, तब आप बहुत जल्द किसी भी बिज़नेस में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।
नीता अदप्पा की कहानी
बेंगलुरु की रहने वाली नीता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। नीता एक बहुत ही साधारण परिवार से हैं। उनके पिता एक हर्बल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैनेजर थे।
नीता ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस करने का फैसला किया। आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है कि 10 हज़ार से अपना बिजनेस शुरू करने वाली नीता आज करोड़ों में अपना टर्नओवर कमा रही हैं।
आज हम उनके बिजनेस तथा उनके आइडिया के बारे में बात करेंगे।
नौकरी छोड़ खुद का बिजनेस शुरू किया
नीता ने मुंबई के एक कॉलेज से फार्मेसी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। मास्टर्स करने के बाद उनके पास केवल दो ही ऑपश्न थे। पहला वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली जाए और दूसरा की कोई जॉब कर लें।
साल 1995 में उन्होंने खुद का बिजनेस खोलने का फैसला किया।
नीता अपने बिजनेस को एक नए मुकाम दे चुकी हैं
नीता और अनिशा ने कुछ अलग तरीके से अपने व्यापार को आगे बढ़ाया। उन्होंने शुरुआत के दिनों में केवल होटल को ही टारगेट किया।
पहले उन्हें सिर्फ़ बेंगलुरु के छोटे होटल से ऑर्डर मिलता था। इसी तरह होटल में उनकी पहुंच बढ़ती गई और अब कई फाइव स्टार होटलों में उनके प्रोडक्ट जा रहे हैं। जिससे नीता के व्यापार में काफी बढ़ोतरी हुई।