हमारे देश भारत में UPSC (Union Public Service Commission) की परीक्षा सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा परीक्षा मानी जाती है । क्योंकि इस परीक्षा में लिखित परीक्षा तो होती ही है साथ ही साथ परीक्षार्थियों का इंटरव्यू भी लिया जाता है। परीक्षार्थियों को IAS बनने के लिए इस परीक्षा मै जनरल नॉलेज की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए IAS इंटरव्यू के कुछ खास सवाल लाए हैं और जवाब भी तो आइये डालते है इनपर के नजर.
सवाल : प्रथम पंचवर्षीय योजना कब प्रारंभ हुई ?
जवाब : 1951 में
सवाल : चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया ?
जवाब : नालन्दा
सवाल : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?
जवाब : 28 फरवरी
सवाल : स्वेत क्रांति का सम्बन्ध किस से है ?
जवाब : दूध से
सवाल : भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है ?
जवाब : फेयरी क्वीन
सवाल : भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई ?
जवाब : चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)
सवाल : भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौनसा है ?
जवाब : आंध्रप्रदेश
सवाल : भारत पर हमला करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था ?
जवाब : मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.)
सवाल : 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून किसके प्रयासों से बनाया गया था ?
जवाब : ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रयासों से
सवाल : लॉर्ड केनिंग ने नवंबर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की ?
जवाब : इलाहाबाद में आयोजित दरबार में
सवाल : लॉर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य के शासक ने की ?
जवाब : हैदराबाद के निजाम ने
सवाल : भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौनसी है ?
जवाब : गोंड
सवाल : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?
जवाब : ऐनी बेसेन्ट
सवाल : ‘शहीद-ए-आजम’ के नाम से कौन जाने जाते हैं?
जवाब : भगत सिंह
सवाल : किस योजना के फलस्वरूप भारत का विभाजन हुआ?
जवाब : माउंटबेटन योजना के फलस्वरूप
सवाल : ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे लोग खाते हैं, पीते भी हैं, और जलाते भी हैं?
जवाब : नारियाल