लुधियाना : दो दिन की बारिश की वजह से सोमवार को मंडियों में सब्ज़ी ही बहुत कम आई। खास बात यह है की इस वजह से कई सब्जियां दोगुना दाम पर बिकीं। 15-16 रुपए वाली फूल गोभी 35-40 तक बिकी। 20 रुपये वाला टमाटर 28-30 तक बिका। यही हाल बाक़ी सब्ज़ियों का भी रहा। मंडी में बहन की शादी के लिए सब्ज़ी ख़रीदने आए गगन ने बताया कि उन्होंने शनिवार को मंडी में सब्जी के रेट पता किए थे। लेकिन जब सोमवार को सब्जी लेने आए तो सारे दाम काफी ज्यादा थे। मजबूरी में उन्हें महंगे दाम पर सब्जी खरीदनी पड़ी। आढ़ती राहुल ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से किसान सब्जी नहीं काट पाए। खेतों में पानी भरा हुआ है। अभी 1-2 दिन बाद ही मंडी में सब्जियां खुलकर आने लगेगी।

शादी का सीजन, डिमांड ज्यादा : आपको बता दे की होटल और मैरिज पैलेसाें में सब्जी सप्लाई करने वाले रोबिन ने बताया कि अभी 30 जनवरी तक शादी के ज्यादा फंक्शन हैं। इस वजह से डिमांड भी ज्यादा है। हालांकि सब्जियां कम आने से दाम काफी बढ़ गए। बताया जा रहा है की इससे लाेगाें काे महंगी कीमत पर सब्जियां खरीदनी पड़ रही है। गाैरतलब है कि बारिश के चलते पंजाब की अन्य मंडियाें में भी फलाें और सब्जियाें के दामाें में इजाफा हाे गया है। लाेगाें का कहना है कि वह पहले ही महंगाई से परेशान है अब फल-सब्जियाें की कीमताें ने कचूमर निकाल दिया है।

Also read: Special Train News: झारखंड को मिली एक और नई स्पेशल ट्रेन की सौगात, झारखंड से राजस्थान आना जाना होगा आसान, जाने शेडुअल…

Also read: Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिनों तक आंधी – तूफान के साथ होगी मुश्लाधार बारिश, जाने हरियाण में आज कैसा है मौसम

यह रहा रेट

  • फूल गोभी 30-40
  • पालक 30
  • बंद गोभी 24-25
  • शिमला मिर्च 35-40
  • टमाटर 28-30
  • बैंगन 30
  • गाजर 20
  • भिंडी 140-150
  • घीया 60-70
  • मशरूम 80-100
  • बीन्स 40-45
  • खीरा 35-40
  • प्याज़ 28-32
  • करेला 50-60
  • नींबू 40-50
  • अदरक 40-50
  • शकरकंदी 30-35

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.