आज की हमारी कहानी एक ऐसी ही लड़की की है, जिसके पास अच्छी नौकरी का ऑप्शन था फिर भी उन्होंने नौकरी छोड़ बिजनेस को चुना।
इसके लिए सबसे ज़रूरी है, एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया। अगर आपका बिजनेस आइडिया बाकियों से अलग है, तब आप बहुत जल्द किसी भी बिज़नेस में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।
नीता अदप्पा की कहानी
बेंगलुरु की रहने वाली नीता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। नीता एक बहुत ही साधारण परिवार से हैं। उनके पिता एक हर्बल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैनेजर थे।
नीता ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस करने का फैसला किया। आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है कि 10 हज़ार से अपना बिजनेस शुरू करने वाली नीता आज करोड़ों में अपना टर्नओवर कमा रही हैं।
आज हम उनके बिजनेस तथा उनके आइडिया के बारे में बात करेंगे।
नौकरी छोड़ खुद का बिजनेस शुरू किया
नीता ने मुंबई के एक कॉलेज से फार्मेसी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। मास्टर्स करने के बाद उनके पास केवल दो ही ऑपश्न थे।
पहला वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली जाए और दूसरा की कोई जॉब कर लें। उन्होंने दूसरा ऑप्शन चुना और जॉब करना शुरू कर दिया परंतु उनका मन नौकरी में नहीं लगता था।
जिस कारण नीता ने 6 महीने के अंदर ही नौकरी छोड़ दी। साल 1995 में उन्होंने खुद का बिजनेस खोलने का फैसला किया।
नीता का बिजनेस आज करोड़ों का टर्नओवर कर रहा है
नीता अब फेस स्क्रब, हेयर मास्क, हेयर ऑयल, शैंपू और कंडीशिनर जैसे प्रोडक्ट भी बेचना शुरू कर चुकी हैं। यह प्रोडक्ट 180 रुपये से लेकर 300 रुपये के बीच में मिलते हैं।
नीता अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन वेबसाइट अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट तथा खुद की वेबसाइट के जरिए भी बेचती हैं। अब उनका यह बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है।