डेनियल विटोरी का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान होंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर का मानना है कि मैक्सवेल कम से कम इस सीजन में बैंगलोर की कप्तानी करेंगे। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले, फ्रेंचाइजी ने कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को बरकरार रखा है। अगर नीलामी में आरसीबी को नए कप्तान के लिए कोई अच्छा विकल्प नहीं मिलता, तो मैक्सवेल ही सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं।
आपको बता दे की विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के यूएई लीग से पहले वर्कलोड का कारण देते हुए कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले बैंगलोर फ्रैंचाइजी ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रीटने करने का फैसला किया है। बताते चले की आरसीबी की कप्तानी कर चुके विट्टोरी ने कहा कि मैक्सवेल के पास बिग बैश लीग में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अधिकांश फ्रेंचाइजी ने कम से कम एक संभावित कप्तानी के उम्मीदवार को बरकरार रखते हुए खिलाड़ियों को रिटेन किया है और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरसीबी के लिए वह भूमिका निभा सकता है।
न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर विटोरी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि मैक्सवेल को कप्तान बनाया जा सकता है। यह सिर्फ एक सीजन के लिए भी हो सकता है। सिर्फ यह देखने के लिए कि आगे कैसा चलता है। भविष्य के लिए टीम तैयार करने के लिए यह बहुत अच्छा ठहराव हो सकता है।’