बिहार की राजधानी में स्पथित पटना जंक्शन गोलंबर के पास दूध मार्केट वाले स्थान पर 15 रुपये में भोजन और नाश्ता मिलने लगा। बता दे की इसका उद्घाटन महापौर सीता साहू और उप महापौर रजनी देवी ने किया। महापौर ने कहा कि भामा शाह फाउंडेशन के सहयोग से भोजनालय की व्यवस्था की गई है। इसके साथ साथ नगर निगम की ओर से लगातार खाने की गुणवत्ता की जांच भी की जाती है। बता दें कि आज से कुछ महीनों पहले गांधी मैदान के कारगिल चौक के पास एक भोजनालय की शुरुआत की गई थी। यहां पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने जाकर भोजन का आनंद लिया था। वही पटना जंक्शन के पास खुल रहा भोजनालय लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रहेगा।
आपको बता दे की महापौर सीता साहू ने कहा कि इस स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के भोजन करने के लिए आने की उम्मीद है। इस स्थल को विकसित किया जाएगा। इस केंद्र के खुलने से रिक्शा चालक, ठेला चालक, आटो रिक्शा चालक, बस कर्मी, मजदूर, सफाई मजदूर आदि को लाभ मिलेगा। जानकारी के लिए बता दे की भोजनालय में मिलने वाले मेनू की तो यहां पर नाश्ते में आठ पूड़ी, सब्जी और खीर या जलेबी मिलेगी। वही दिन के खाने में चावल, दाल, सब्जी, चटनी, पापड़ आदि मिलेगी। इसके साथ साथ शाम के भोजन में पांच रोटी और सब्जी मिलेगी। आगे चलकर मेन्यू में वृद्धि की जाएगी।
साथ ही उप महापौर रजनी देवी ने इस अवसर पर कहा कि इस केंद्र का लोग लाभ उठाएं। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस स्थल को अतिक्रमण से मुक्त करके केंद्र खोला गया है। इसके बारे में पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना जंक्शन जाने वाले रास्ते पर यूरिनल की यूनिट लगाई जाएगी।