प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत ही नही पूरी दुनिया में एक लीडर के तौर जाने जाते है आने वाले 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर गुजरात में 7100 राम मंदिरों में आरती व रामधुन होगी, तथा 71 बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी कराई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें तथा प्रधानमंत्री मोदी की लिखित पुस्तकों की एक प्रदर्शनी भी भाजपा कार्यकारिणी में लगाई है।

गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा की गुजरात के लाडले पुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्‍य में 7100 गांवों के रामजी मंदिरों में आरती व रामधुन की जाएगी। इसी दिन भाजपा 71 जरूरतमंद बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी कराएगी। गुजरात के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी राजनीति, समाज, संस्कृति, धर्म, अर्थव्यवस्था, उद्योग व व्यापार, संविधान, नागरिक अधिकार, मानव अधिकार, महिला जागरूकता, युवा जागरण, स्वदेशी आत्मनिर्भरता, वैश्विक समस्याएं, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम, जानवरों के प्रति करुणा तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों पर भी लिखते बोलते रहे हैं।

Also read: Special Train News: झारखंड को मिली एक और नई स्पेशल ट्रेन की सौगात, झारखंड से राजस्थान आना जाना होगा आसान, जाने शेडुअल…

Also read: Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिनों तक आंधी – तूफान के साथ होगी मुश्लाधार बारिश, जाने हरियाण में आज कैसा है मौसम

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.