आप लोग तो महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को जानते ही होंगे लेकिन उनका एक जबरा फैन भी हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है | पांव में छाले हाथ में तिरंगा…कंधे पर क्रिकेट का किट और दिल में धोनी से मिलने का जुनून

यही जज्बे के साथ महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पंहुचा उनका फैन मात्र १६ दिन में ही हरियाणा से रांची का सफ़र १४३६ Km किलोमीटर की दूरी तय कर रांची पहुंच गया | और धोनी से मिलने के लिए 16 दिन की यात्रा तय किया |

उस से जब पूछा गया तो बताया हम धोनी के जबरा फैन हैं और धोनी एक दिन हमारे सपने में आए थे | और हमको कहे कि तुम हमको रांची मिलने आओ तो फिर क्या था चल दिए |

और 16 दिन में रांची का सफर पूरा किया जब हम 14 दिन पैदल चलकर धोनी से मिलने आ सकते हैं तो महेंद्र सिंह धोनी 10 मिनट के लिए हम से मिलने नहीं आ सकते क्या इसी आस में उनके फार्म हाउस के बाहर खड़ा है यह धोनी का जबरा फैन

हम आपको बता दें कि यह धोनी से मिलने आया है उनका जबरा फैन उसका नाम अजय है पढ़ाई लिखाई के मामले में मात्र 12वीं पास है | और अजय फिलहाल में बाल काटने दाढ़ी बनाने का काम करता है |

और वह खुदऔर अजय खुद बताता है की जिस समय धोनी संयास लिए थे हम उसी दिन से खेलना छोड़ दिए हैं | लेकिन अब हम भी अपना करियर क्रिकेट में बनाना चाहते हैं | धोनी से आशीर्वाद लेकर हम अपना करियर दोबारा शुरू करना चाहते हैं |

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.