शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरने वाली ओवरब्रिज पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया।
इससे विद्युत तार टूट गया। वहीं ट्रैक्टर से डीजल का रिसाव हो रहा था। पुल के नीचे से गुजर रहे लोगों ने तेज आवाज से अफरातफरी मच गई।
हालांकि, महज संयोग था कि उस समय एकदम नीचे कोई नहीं थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोट आई है।
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वजह से कुछ देर के लिए पुल पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।