बिहार के औरंगाबाद जिले में कलयुगी बेटे ने संपत्ति विवाद में पत्नी और ससुर के साथ मिलकर पिता को लाठीं डंडो से पीट-पीटकर मार डाला।
घटना जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के धेवही गांव में गुरुवार सुबह की है।
जानकारी के अनुसार बीते 10 दिनों से उसके घर में संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था। बीच बचाव करने उसके ससुर भी आए हुए थे।
मामला थाना पर भी पहुंचा था, लेकिन जनता दरबार में उसका समाधान नहीं हो पाया। गुरुवार की सुबह फिर विवाद हुआ और बेटे ने अपनी पत्नी और ससुर के साथ मिलकर पिता 61 वर्षीय रामसिंहासन सिंह की लाठी डंडे से पिटाई की। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
दाउदनगर थाना के एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच- पड़ताल की और तीनों आरोपितों को थाना लेकर आए।